हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

बिजली कर्मचारियों पर हमला : तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ | 19-Feb-2025 05:25 PM | 11 |
हापुड़
तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ देहात क्षेत्र में गांव काठीखेड़ा और सलाई के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मंगलवार शाम को शुरू हुआ विवाद बिजली कर्मचारियों की पिटाई तक पहुंच गया।

अब जानिए पूरा मामला..

घटना मंगलवार शाम की है। काठीखेड़ा गांव के पास तीन नशे में धुत व्यक्तियों ने कुछ राहगीरों से अभद्रता की और मारपीट की। दोनों पक्षों के अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण मामला तूल पकड़ गया।

पीड़ित पक्ष के लोग कई गाड़ियों में सवार होकर आरोपियों की तलाश में पहुंचे। आरोपी नहीं मिलने पर उन्होंने अपना गुस्सा पास में विद्युतीकरण का काम कर रहे निर्दोष बिजली कर्मचारियों पर निकाला। हमले में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ जितेंद्र कुमार के अनुसार अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.