हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

हापुड़ में 9 करोड़ की लागत से बनेगा ARTO भवन : डेढ़ साल में होगा तैयार

हापुड़ | 11-Feb-2025 09:40 PM | 10 |
हापुड़
डेढ़ साल में होगा तैयार

जिले में एआरटीओ कार्यालय को अब स्थाई भवन मिलने जा रहा है। जिला बनने के 13 साल बाद दादरी गांव में दो एकड़ भूमि पर कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को यह काम सौंपा गया है।

परियोजना की कुल लागत 9 करोड़ रुपये है, जिसमें से प्रथम चरण में शासन ने 3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। भूमि को तैयार करने में पहले ही 35 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पिछले दो वर्षों से तकनीकी कारणों और टेंडर निरस्त होने की वजह से यह प्रोजेक्ट लटका हुआ था।

एआरटीओ छवि चौहान के अनुसार, नए बहुमंजिला भवन में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें कॉन्फ्रेंस रूम, ड्राइविंग टेस्टिंग ग्राउंड और विशाल पार्किंग शामिल है।

वर्तमान में कार्यालय मेरठ रोड पर किराए के छह कमरों वाले भवन में चल रहा है, जिससे कर्मचारियों और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण के लिए डेढ़ वर्ष का समय दिया गया है।

अन्य खबरें

बाबूगढ़ हादसा: मरने वालों की संख्या चार हुई, पिता : बेटा और दो बेटियों की मौत से गांव में मातम

हापुड़ न्यूज़

हापुड़ में अवैध खनन पर प्रशासन की सख़्ती, : फिर भी माफिया बेखौफ

हापुड़ न्यूज़

V I P इंटर कॉलेज पिलखुवा : प्रिंसिपल ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी : अभिभावकों में आक्रोश

हापुड़ न्यूज़

हापुड़ : भैंसा दौड़ के दौरान पुलिस ने पकड़ी भैंसा बुग्गी : भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

हापुड़ न्यूज़

विश्व हिन्दू महासंघ मेरठ : विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में पांच सौ से अधिक पद अधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

हापुड़ न्यूज़

हापुड़ पिज्जा कैफे में प्रेमी जोड़े की पिटाई : युवती का भाई साथियों संग पहुंचा

हापुड़ न्यूज़

गढ़मुक्तेश्वर: जिलाधिकारी ने नाव व पैदल चलकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण* : जिलाधिकारी ने पैदल पानी मे चल किया निरीक्षण

हापुड़ न्यूज़

गढ़मुक्तेश्वर छेत्र में बाढ़ का असर, रक्षाबंधन फीका : गढ़मुक्तेश्वर बाढ़ ग्रषित छेत्र में त्यौहार फीके हुऐ

हापुड़ न्यूज़

*विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी व कप्तान को किया सम्मानित* : जिलाधिकारी व कप्तान साहब को सफल कावर यात्रा पर किया समान्नित

हापुड़ न्यूज़

hapur news : जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद की पत्नी को किया उनके घर समानित

हापुड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.