फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर : रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर | 31-Jan-2026 02:02 PM | 478 |
फतेहपुर
रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर।
थरियांव क्षेत्र के रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वीकृत कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कैंटीन का निर्माण अस्पताल परिसर के भीतर किए जाने के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा पशुचर की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह कैंटीन मानव महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से स्वीकृत है। नियमों के तहत कैंटीन का निर्माण सीएचसी परिसर के अंदर किया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित समूह द्वारा अस्पताल के बाहर सरकारी जमीन पर कब्जा कर कैंटीन स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि यह न केवल सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण है, बल्कि एनएचएआई और पशुचर भूमि पर कब्जा होने से यातायात व्यवस्था पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

अन्य खबरें

गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, गांजा और जुए का खेल : पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

फतेहपुर न्यूज़

थाना बकेवर पुलिस ने बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार : फतेहपुर

फ़तेहपुर न्यूज़

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल : 376 IPC, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

फतेहपुर न्यूज़

किशनपुर पुलिस* ने “रन फॉर यूनिटी” से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश : फतेहपुर से ब्यूरो पंकज कुमार की रिपोर्ट -

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

फतेहपुर न्यूज़

कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, राम नगर रोड पर दिखा आस्था का जनसैलाब : गोण्डा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर की ओर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

बाराबंकी न्यूज़

फतेहपुर के स्काई बार रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर विवाद, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

फतेहपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.