फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर : गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

फतेहपुर | 04-Nov-2025 03:11 AM | 332 |
फतेहपुर
गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

 

फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र के पौली-गढ़वा स्थित गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ इन दिनों पूरे शबाब पर हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गढ़वीर बाबा के पवित्र स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

गढ़वीर बाबा के लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था में जुटे हैं। श्रद्धालु भक्तजन बाबा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि गढ़वीर बाबा की कृपा से सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना अवश्य फल देती है।

इस वर्ष गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव का 156वां वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संस्थापक श्याम सिंह यादव ने बताया कि “गढ़वीर बाबा की सेवा और आयोजन का दायित्व मिलना सौभाग्य की बात है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। यह मेला केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक है।”मेले के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है।

5 नवंबर: भव्य रामलीला — परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा।

6 नवंबर: विराट दंगल प्रतियोगिता और भक्ति मय आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

7 नवंबर: महापुरुषों की भव्य झाँकियाँ और अनुपम दर्शन श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

सैकड़ों गाँवों से श्रद्धालु गढ़वीर बाबा के दर्शन और मेले की झाँकियाँ देखने पहुँचते हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी श्रद्धा और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव बन चुका है।

अन्य खबरें

गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, गांजा और जुए का खेल : पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

फतेहपुर न्यूज़

थाना बकेवर पुलिस ने बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार : फतेहपुर

फ़तेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर न्यूज़

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल : 376 IPC, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर न्यूज़

किशनपुर पुलिस* ने “रन फॉर यूनिटी” से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश : फतेहपुर से ब्यूरो पंकज कुमार की रिपोर्ट -

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

फतेहपुर न्यूज़

कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, राम नगर रोड पर दिखा आस्था का जनसैलाब : गोण्डा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर की ओर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

बाराबंकी न्यूज़

फतेहपुर के स्काई बार रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर विवाद, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

फतेहपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.