शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
फतेहपुर न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदे से लगाई फांसी मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
fatehpur-news

फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के मिहुवापुर गांव में सोमवार को 32 वर्षीय रामादेवी निषाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रामादेवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले धर्मवीर निषाद से हुई थी। उनके पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतका अपने पीछे दो बेटियां—7 वर्षीय संध्या और 5 वर्षीय रेशमा—को छोड़ गई हैं।

मृतका के भाई मुलचंद निषाद, निवासी सरकंडी (थाना असोथर), ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया तथा मायके पक्ष को समय पर सूचना नहीं दी गई।

सूचना मिलने पर किशुनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*