फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर : ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर | 04-Nov-2025 03:13 AM | 332 |
फतेहपुर
ज्वेलर्स पर फर्जी मुकदमे की साजिश का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच की मांग

*फतेहपुर उत्तर प्रदेश*

*संवाददाता पंकज कुमार*

*फर्जी अभियोग दर्ज कराने की धमकी दे प्रताड़ित करने के आरोप*

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र कस्बा के रहने वाले राजेश कुमार सोनी ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजेश सोनी ने अपने पत्र में कहा है कि उनकी कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान है वह आभूषण बनाने के कारीगर है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते कुछ लोग उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।पीड़ित बताया कि वर्ष 2022 से उनके विरोधियों ने पुलिस महकमे में कई झूठी शिकायतें कराई थीं।

राजेश सोनी ने बताया कि उनके खिलाफ थाना खखरेरू में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कई मुकदमे दर्ज कराए गए, जिनमें गंभीर आरोप जैसे 376D तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में जांच के बाद उन्हें निर्दोष पाया जा चुका है, फिर भी लगातार एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। कस्बे के राजू सोनी व उनकी पत्नी ममता सोनी की भी ज्वेलर्स की दुकान है। व्यापारिक स्पर्धा एवं पुरानी रंजिस व मुकदमे बाजी के कारण मनगढ़ंत आरोप लगाकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को गुमराह करके पहले की तरह फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर प्रताड़ित कर रहे हैं।

राजेश सोनी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करा पुलिस को गुमराह कर फर्जी मनगढ़ंत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।।

अन्य खबरें

गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन, गांजा और जुए का खेल : पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

फतेहपुर न्यूज़

थाना बकेवर पुलिस ने बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार : फतेहपुर

फ़तेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : रामपुर थरियांव सीएचसी की कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद, एनएचएआई व पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फतेहपुर न्यूज़

थाना किशनपुर पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल : 376 IPC, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : गढ़वीर बाबा मेला-रामलीला महोत्सव की तैयारियाँ तेज, श्रद्धा और लोक परंपरा का अनूठा संगम

फतेहपुर न्यूज़

किशनपुर पुलिस* ने “रन फॉर यूनिटी” से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश : फतेहपुर से ब्यूरो पंकज कुमार की रिपोर्ट -

फतेहपुर न्यूज़

फतेहपुर : धरती की कोख खाली करने में जुटे हरियाली के दुश्मन

फतेहपुर न्यूज़

कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, राम नगर रोड पर दिखा आस्था का जनसैलाब : गोण्डा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर की ओर उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

बाराबंकी न्यूज़

फतेहपुर के स्काई बार रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता पर विवाद, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर उठाया कदम, भोजन के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

फतेहपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.