फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उडन दस्ता पहुचा फरीदाबाद : फरीदाबाद की उप तहसील गौछी का औचक निरीक्षण

फरीदाबाद | 31-Dec-2025 11:17 PM | 290 |
फरीदाबाद
फरीदाबाद की उप तहसील गौछी का औचक निरीक्षण

आज दिनांक 30.12.2025 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गौछी जिला फरीदाबाद की उप तहसील  में नियुक्त कर्मचारी अधिकारी समय पर हाजिर नही आते हैं व काफी कमियां पाई जा सकती हैं। इस सम्बंध में औचक निरीक्षण करने की आवश्यकता है।
     इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री जीवनदास नायब तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ उप तहसील गौछी फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। इस तहसील में नायब तहसीलदार सहित 8 कर्मचारी/अधिकारी नियुक्त होने पाए गए। जिनमे से 2 कर्मचारी किसान ID बनाने के लिए गाव मैं जाने पाए गए 1 कर्मचारी देरी से कार्यालय आया व अन्य 5 समय पर हाजिर मिले।
     निरीक्षण के दौरान उप तहसील कार्यालय में रजिस्टर्ड वसीका से सम्बंधित रिकार्ड प्राप्त किया गया। पिछले 2 माह में 268 पेपरलेस तरीक़े से वसीका रजिस्ट्रेशन होनी पाई गई। पिछले 6 माह के दौरान दर्ज रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड प्राप्त करके अवलोकन किया गया। उप तहसील में CM विंडो, जन संवाद व अन्य शिकायते शून्य पाई गई। इसके अतिरिक्त करीब 102 म्यूटेशन लंबित पाए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई अन्य अनियमितताए के सम्बंध में अलग से रिपोर्ट तैयार की जाकर भेजी जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.