फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे : सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं; 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें

फरीदाबाद | 16-Feb-2026 09:07 PM | 290 |
फरीदाबाद
सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं; 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें

हरियाणा के फरीदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की शाम को मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। वहां रखे कई केमिकल ड्रम में भी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के बाद आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया।

इस आग में कई लोग झुलस गए, साथ ही फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जल गईं। देर शाम तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में 5 पुलिसकर्मी समेत 42 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है। शाम के समय जब कर्मचारी मशीन पर काम कर रहे थे, तभी मशीन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई और वहां रखे एक केमिकल ड्रम में अचानक धमाका हो गया।

इसके बाद एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया था।

अन्य खबरें

हरियाणा कांग्रेस MLA की खुली बगावत : विश्वासघाती बता चुका बेटा

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में गिरा झूला-गेट : 10 व्यक्ति घायल, अफरा-तफरी मची

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद में युवक की सरेआम पिटाई : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चलती कार में लगी आग : अजरौंदा चौक के पास हुआ हादसा

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या : रात को मीट लेने घर से निकला था

फरीदाबाद न्यूज़

मुख्यमंत्री उडन दस्ता पहुचा फरीदाबाद : फरीदाबाद की उप तहसील गौछी का औचक निरीक्षण

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद मे चोरो के हौंसले बुलंद : 80 लाख की चोरी को दिया अंजाम

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद से भारत को दहलाने की साजिश नाकाम : डॉक्टर बने अतंकबादी

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला बारूद : कुछ बड़ा धमाका हो सकता था

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में बंद पड़ी फैक्ट्री में लगी आग : प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री

फरीदाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.