फरीदाबाद जिले के बड़ौली गांव में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह रात में मीट लेने निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीट लेने के घर से निकला
जानकारी के अनुसार गांव बड़ौली का रहने वाला युवक रिजवान कबाड़ का काम करता था। वीरवार का रात को वह मीट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नही आया। सुबह जब घर के लोगों ने उसकी तलाश की, तो उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। मृतक रिजवान की बॉडी पर चाकू के मारने के कई निशान मिले है। जिससे हत्या की आंशका पुख्ता हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।
अन्य खबरें
फ़रीदाबाद में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चलती कार में लगी आग : अजरौंदा चौक के पास हुआ हादसा
फरीदाबाद न्यूज़