रायपुर। PHM News के छत्तीसगढ़ हेड अर्जुन कुमार मिश्रा ने आज अपने मार्गदर्शक और वरिष्ठ नेता अश्विनी सर को जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अश्विनी सर ने छत्तीसगढ़ में नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित की है।
अर्जुन मिश्रा ने कहा कि अश्विनी सर की दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व क्षमता और कर्मयोगी दृष्टि ने प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और विकास की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने उनके योगदान को “छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का प्रेरक स्रोत” बताया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अश्विनी सर के जीवन का प्रत्येक वर्ष समाज और प्रदेश के हित में नई उपलब्धियां लेकर आए।
मिश्रा ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अश्विनी सर जैसा प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक मिला।










