ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में हालात तनावपूर्ण : उमर अब्दुल्लाह ने जताया दुख

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 24-Apr-2025 12:43 AM | 11 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
उमर अब्दुल्लाह ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे राज्य में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने गहरा दुख जताया है। 

उन्होंने कहा, "पहलगाम में कल हुए दुखद आतंकी हमले के बाद हमारे मेहमानों का घाटी से जाना दिल तोड़ने वाला है, लेकिन हम यह भी पूरी तरह समझते हैं कि लोग क्यों घाटी छोड़ना चाहते हैं।"

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर यातायात सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि पर्यटकों को वापस जाने में परेशानी न हो। इस बीच, DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने की बात कही है। साथ ही एयरलाइंस को टिकट रद्दीकरण पर पेनल्टी न लगाने का निर्देश दिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने श्रीनगर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी दौरा बीच में रोककर दिल्ली लौटते ही आपात बैठक बुलाई और हमले के जिम्मेदारों को बख्शे न जाने की बात कही।

घाटी के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए, जबकि चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने कश्मीर बंद का आह्वान किया। इस बंद का नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने समर्थन किया है।

पाकिस्तान ने भी इस हमले पर दुख जताया, लेकिन हमले से किसी भी प्रकार के ताल्लुक से इनकार किया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घाटी में सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में बारामूला में दो आतंकी मारे गए हैं।

अन्य खबरें

अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक : कैसे नाकाम हुई देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमृतसर: डकैती गिरोह का भंडाफोड़ : आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली — पैर में लगी खुद को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग न्यूज़

Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका ने भारतीय आयात शुल्क 50% किया : रूसी तेल खरीद पर जताई नाराज़गी

ट्रेंडिंग न्यूज़

फतेहपुर के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर मांगा पृथक बुंदेलखंड राज्य : हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

दिल्ली न्यूज़

Rajasthan Jhalawar news: यह कोई हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है! : पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा

ट्रेंडिंग न्यूज़

25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग न्यूज़

special-intensive-revision-sir-exercise : चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया को लेकर बवाल : विपक्ष ने जताई गहरी आपत्ति

दिल्ली न्यूज़

सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग न्यूज़

पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.