शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

एलन मस्क और पीएम मोदी की मुलाकात मुलाकात के बाद टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती प्रक्रिया

मुलाकात के बाद टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती प्रक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रही है। टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर 13 से अधिक पदों के लिए नौकरियों की घोषणा की है, जो मुख्य रूप से मुंबई और दिल्ली में उपलब्ध हैं।

किन पदों के लिए हो रही है भर्ती?

टेस्ला जिन पदों पर भर्ती कर रही है उनमें शामिल हैं:

  • बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट
  • सर्विस टेक्नीशियन
  • कस्टमर एंगेजमेंट मैनेजर
  • ऑर्डर ऑपरेशन स्पेशलिस्ट

मोदी-मस्क बैठक के बाद तेज़ हुई भारत में टेस्ला की तैयारी

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क की मुलाकात वाशिंगटन डीसी में हुई थी। इस दौरान स्पेस, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद टेस्ला ने भारत में भर्ती अभियान तेज कर दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपने ऑपरेशंस शुरू कर सकती है।

भारत सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली हाई-एंड कारों पर कस्टम ड्यूटी को 110% से घटाकर 70% कर दिया है। इस निर्णय से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में टेस्ला के लिए एक बड़ा अवसर खुल सकता है। एलन मस्क ने भारत के लिए एक किफायती टेस्ला मॉडल लाने की योजना बनाई है, हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मोदी-मस्क की मुलाकात में क्या खास रहा?

अमेरिका दौरे के दौरान एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात को सम्मानजनक बताया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर लिखा,
"एलन मस्क के परिवार से मिलना और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करना खुशी की बात थी। हमने इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता पर बातचीत की।"

प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्क के तीन बच्चों को विशेष भारतीय किताबें भेंट कीं, जिनमें शामिल थीं:

  1. रवींद्रनाथ टैगोर की – "द क्रिसेंट मून"
  2. आर.के. नारायण की – "द ग्रेट आर.के. नारायण कलेक्शन"
  3. पंडित विष्णु शर्मा की – "पंचतंत्र"

यह मुलाकात भारत में तकनीकी नवाचार और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज