शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

योगी ने भ्रष्ट PCS अफसर को नौकरी से निकाला 2 अफसरों को सस्पेंड किया

2 अफसरों को सस्पेंड किया

सीएम योगी ने करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने PCS अफसर गणेश प्रसाद सिंह को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, 2 PCS अफसर आशीष कुमार और मदन कुमार को सस्पेंड कर दिया।

1- गणेश सिंह- जहां तैनात रहे, वहीं भ्रष्टाचार किया

गणेश प्रसाद सिंह पर जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी रहने के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे, जबकि PCS अफसर आशीष कुमार और मदन कुमार बरेली-सितारगंज फोरलेन और रिंग रोड भूमि अधिग्रहण में हुए 100 करोड़ों के घोटाले में शामिल थे। दोनों को राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है। 011 बैच के PCS अफसर गणेश प्रसाद सिंह सितंबर 2014 से मार्च 2018 के बीच कुशीनगर में तैनात थे। इस दौरान उन पर ग्राम समाज की जमीन के पट्टे में नियमों का उल्लंघन करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे, फिर उन्हें दिसंबर 2022 में जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया। यहां भी उन पर सरकारी कामकाज में गड़बड़ी करने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे। तत्कालीन डीएम की सिफारिश पर पिछले साल अक्टूबर में उन्हें सस्पेंड कर राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद PCS अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया।

2- मदन कुमार- भूमि अधिग्रहण में घपलेबाजी की

मदन कुमार 2021 में बरेली में नगर मजिस्ट्रेट रहे। उनके पास लंबे समय तक विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी का चार्ज रहा। उनके समय में सितारगंज फोरलेन हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के मूल्यांकन का काम हुआ था, इसमें अफसरों ने जमकर घोटाला किया। इस वक्त मऊ जिले में मुख्य राजस्व अधिकारी थे।

3- आशीष कुमार- पेशेवर खरीदारों से साठ-गांठ कर घोटाला किया

मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष कुमार 2021 में बरेली में तैनात विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी थे। अभी मऊ में मुख्य राजस्व अधिकारी थे। मदन कुमार के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण का मूल्यांकन करवाया था। इन्होंने जमीन के पेशेवर खरीदारों से साठ-गांठ कर मूल्यांकन में घपलेबाजी की थी।

#2 Pcs Officers Cm Yogi Suspends#Cm Yogi News

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज