शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
ट्रेंडिंग न्यूज़

एंटी करप्शन टीम ने थाना प्रभारी को घूस लेते पकड़ा कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप

कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप

मिर्जापुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा मामला चील्ह थाना का है, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और घसीटते हुए अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी को घूस लेते हुए ट्रैप करने के लिए एंटी करप्शन टीम ने पूरी रणनीति बनाई थी। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत कार्रवाई कर दी और निरीक्षक शिव शंकर सिंह को धर दबोचा। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले से ही शिकायत दर्ज थी, जिसके आधार पर पूरी योजना बनाई गई थी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एंटी करप्शन टीम ने जिगना थाने के एक दारोगा को भी घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।

एंटी करप्शन टीम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी थाना प्रभारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*