ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

रूड़की- लक्सर में मचा बवाल : विधायक उमेश कुमार शर्मा के समर्थन में अखिलभारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की आपात बैठक

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 01-Feb-2025 03:09 AM | 10 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
विधायक उमेश कुमार शर्मा के समर्थन में अखिलभारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की आपात बैठक

रूड़कीः उत्तराखंड के हरिद्वार जिल में विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर लाठीचार्ज की घटना सामने आई है। दरअसल,  विधायक उमेश कुमार ने तीन दिन पहले महापंचायत का ऐलान किया गया था। लेकिन बाद में महापंचायत को स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद आज सुबह से ही लक्सर क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से लोगों का आना शुरू हो गया था। इसी बीच उमेश के समर्थक लक्सर इलाके में स्थित उनके कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी गोवर्धन पुलिस चौकी के बाहर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और उमेश कुमार के समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। इस घटना से हरिद्वार में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रूड़की के लक्सर में खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा तीन दिन पहले महापंचायत का ऐलान किया गया था। लेकिन बाद में उमेश कुमार ने वीडियो जारी कर महापंचायत को स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद आज सुबह से ही लक्सर क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से लोगों का आना शुरू हो गया था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तमाम तिराहे चौराहों और संपर्क मार्ग पर पुलिस बैरीकेटिंग लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग संपर्क मार्गो व दूसरे रास्तों से निकलकर लक्सर के वी इन्टर कालेज पहुंच गए और सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय से आधा किलोमीटर दूर तक वाहनों को रोककर यातायात बंद कर दिया गया था।

वहीं, पुलिस को लोगों के कॉलेज में इकट्ठा होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहां से भीड़ को हटाने की कोशिश की। लेकिन, इस बीच वहां मौजूद लोगों और पुलिस के बीच पहले कहासुनी फिर हाथापाई की नौबत आ गई। हालत खराब होते देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा तब जाकर भीड़ को तितर-बितर किया गया। इसके अलावा लक्सर के गोवर्धनपुर में कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया।

अखिलभारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की आपातकालीन बैठक आयोजित उत्तराखंड के खानपुर विधायक पंडित उमेश कुमार शर्मा के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं और समाज से आह्वान करते हैं अपने सम्मान की रक्षा के लिए उमेश शर्मा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज जी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का समय है, समाज की अस्मिता को ठेस पहुचाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

अन्य खबरें

अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक : कैसे नाकाम हुई देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमृतसर: डकैती गिरोह का भंडाफोड़ : आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली — पैर में लगी खुद को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग न्यूज़

Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका ने भारतीय आयात शुल्क 50% किया : रूसी तेल खरीद पर जताई नाराज़गी

ट्रेंडिंग न्यूज़

फतेहपुर के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर मांगा पृथक बुंदेलखंड राज्य : हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

दिल्ली न्यूज़

Rajasthan Jhalawar news: यह कोई हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है! : पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा

ट्रेंडिंग न्यूज़

25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग न्यूज़

special-intensive-revision-sir-exercise : चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया को लेकर बवाल : विपक्ष ने जताई गहरी आपत्ति

दिल्ली न्यूज़

सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग न्यूज़

पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.