25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले मोबाइल ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ULLU, ALTT, बिग शॉट्स ऐप, डेसिफ्लिक्स, बूमेक्स, मूडएक्स समेत 25 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कदम अश्लील विज्ञापनों और पोर्नोग्राफिक कंटेंट को रोकने के लिए उठाया है। मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) को इन ऐप्स तक पहुंच तत्काल बंद करने और इन्हें अपने सर्वर से हटाने का आदेश जारी किया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, ये ऐप्स आईटी अधिनियम 2000 की धारा 67 व 67ए, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 294 और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, ये ऐप्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना सेंसर के ऐसी सामग्री परोस रहे थे, जो समाज के नैतिक मूल्यों पर सीधा हमला करती है।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं।
कुछ यूज़र्स ने सरकार की पहल का समर्थन किया, तो कई लोगों ने इसे सृजनात्मकता पर हमला और ओटीटी सेंसरशिप की शुरुआत बताया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #ULLUBanned ट्रेंड कर रहा है।
फिलहाल सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जनहित और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए ऐसे ऐप्स पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📵 साफ संदेश: OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता नहीं चलेगी!
अन्य खबरें
Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती
ट्रेंडिंग न्यूज़सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा
ट्रेंडिंग न्यूज़पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए
ट्रेंडिंग न्यूज़Pahalgam Attack LIVE Updates: तनाव और बढ़ा तो अमेरिका किस तरफ होगा : भारत या पाकिस्तान?
ट्रेंडिंग न्यूज़