छतरपुर न्यूज़
🚨 Breaking News |
Chhatarpur
लवकुश नगर : एकता विकास प्रदर्शनी में हादसा करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत
लवकुशनगर में एकता विकास प्रदर्शनी में हादसा: करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत
छतरपुर जिले के लवकुशनगर की बड़ी फील्ड में सराफ सागर तालाब के पास लगी एकता विकास प्रदर्शनी में आज शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया।
करंट लगने से 28 वर्षीय अमन चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गढ़ी मलहरा का निवासी बताया जा रहा है और प्रदर्शनी में चूड़ी की दुकान लगाए हुए था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम को दुकान में लाइटिंग के दौरान अचानक करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से अमन गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद प्रदर्शनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।