छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

कट्टे की नोक पर लुट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : हथियार और कारतूस बरामद

Chhatarpur | 07-Jun-2026 08:32 PM | 109 |
Chhatarpur
हथियार और कारतूस बरामद

कट्टे की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर 
मध्य प्रदेश

लवकुशनगर। गौरिहार थाना क्षेत्र में ट्रक चालक और उसके हेल्पर से कट्टे की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी नवीन दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 जून की रात करीब 10:30 बजे ट्रक चालक सुमित सिंह राजपूत निवासी गुरसानी थाना गढ़ीमलहरा अपने हेल्पर के साथ गौरिहार थाना क्षेत्र के सिचहरी तिगैला में भोजन कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कट्टा दिखाकर रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हेल्पर को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा भय दिखाकर फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा जेब में रखी नकदी भी छीनकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में फरियादी ने 4 जून को गौरिहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के लवकुशनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन सिंह निवासी बरहा एवं अमर लखेर निवासी कितपुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, .315 बोर का जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार रूपनारायण पटेरिया, चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.