छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

गोपालक सम्मेलन : अमित शाह देंगे सौगात

Chhatarpur | 02-Oct-2026 09:56 PM | 109 |
Chhatarpur
अमित शाह देंगे सौगात

गौपालक सम्मेलन में अमित शाह देंगे सौगाते

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर

भोपाल। मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात के लिए 3 अक्टूबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में गौपालक सम्मेलन होगा। केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गौपालक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शाह उत्कृष्ट गौपालक दीदियों का सम्मान करेंगे और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। वे उज्जैन में 3 लाख लीटर क्षमता के डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन, भोपाल में 40 हजार लीटर क्षमता के फर्मेंटेड प्रोडक्ट प्लांट और राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ करेंगे
सम्मेलन में भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को बोनस राशि और गौशालाओं को जुलाई-अगस्त 2026 की अनुदान राशि का डीबीटी के माध्यम से वितरण भी किया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.