छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

जनसुनवाई में गूजा पलटा गांव की बस्ती का बिजली संकट : 14 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्म

Chhatarpur | 08-Sep-2026 04:03 PM | 109 |
Chhatarpur
14 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्म

जनसुनवाई में गुजा पलटा गांव की बस्ती का बिजली संकट, 14 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश

छतरपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पलटा की विद्युत समस्या का मामला प्रमुखता से उठा।

जनपद पंचायत छतरपुर की जनपद सदस्य श्रीमती भावना राजे नरेन्द्र प्रजापति ने कलेक्टर महोदय के नाम आवेदन सौंपकर ग्राम पलटा में बिजली संकट से अवगत कराया।
आवेदन में बताया गया कि ग्राम पलटा के भूराने बाबा तालाब के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 14 दिनों से खराब पड़ा है। जिसके कारण प्रजापति मोहल्ला, अनुरागी मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, नामदेव मोहल्ला एवं मिश्रा मोहल्लाके रहवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में बिजली आ रही है, लेकिन सिर्फ इन बस्तियों की सप्लाई इस एक ट्रांसफार्मर पर निर्भर होने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। गर्मी और उमस में बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल के माध्यम से विद्युत विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया।
जनपद सदस्य भावना राजे ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में उक्त खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बस्ती के रहवासियों को नियमित विद्युत आपूर्ति मिल सके

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.