भरतपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / भरतपुर
🚨 Breaking News | भरतपुर

भरतपुर : रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक

भरतपुर | 23-Jan-2026 01:09 PM | 329 |
भरतपुर
रुदावल में डीजीपी के निर्देश पर ऑनलाइन जनसंवाद, लोगों को साइबर ठगी से किया गया जागरूक
भरतपुर जिले के कस्बा रुदावल के राजीव गांधी सेवा केंद्र में डीजीपी के निर्देश पर एक ऑनलाइन जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न रूपों के बारे में आमजन में जागरूकता फैलाना था। इसमें विशेष रूप से किसानों को निशाना बनाने वाले फ्रॉड कॉल, केवाईसी के नाम पर ठगी, विदेश में नौकरी के फर्जी ऑफर और फर्जी एप्स से वाहन चालान बनाने जैसे मामलों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त घर बैठे पैसा कमाओं जैसे ऑनलाइन जॉब ऑफर्स और ऑनलाइन शॉपिंग में नकली उत्पादों की बिक्री जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन को ऑनलाइन लेनदेन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई। एसएचओ नरेशचंद शर्मा ने बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग शाखा द्वारा राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता एवं पुलिस कार्यों में जनसहयोग विषय पर कम्यूनिटी पुलिसिंग के घटक सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, गणमान्य लोगों व आमजन के साथ ऑनलाईन जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस ऑनलाईन जन-संवाद कार्यक्रम में सभी जिलो के एसपी, एएसपी, सीओ व एसएचओ जुडे। इस जनसंवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी नरेशचंद शर्मा, एएसआई मुंशीलाल, सुरेश कुंतल, एचएम वीरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल दाताराम, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षाकर्मी और कई  नागरिक उपस्थित थे।  
 

अन्य खबरें

चिकित्सक की अभद्रता पर ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर लगाया ताला : प्रशासन ने समझाइश कर खुलवाया ताला

भरतपुर न्यूज़

एसएमसी एवं एसडीएमसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित : 66 सहभागियों ने लिया भाग

भरतपुर न्यूज़

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम की कार्रवाई : एक ट्रेक्टर मय जेनरेटर को किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

भरतपुर न्यूज़

प्रयत्न संस्था ने बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ : गुड़ टच, बैड टच की दी जानकारी

भरतपुर न्यूज़

Latest Bharatpur News : सिंचाई विभाग छोड़ेगा नहरों में पानी, जल उपभोग समिति की बैठक हुई आयोजित : बांध बारैठा से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

भरतपुर न्यूज़

ट्रेफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई संदिग्ध मौत : पुष्कर मेले में ड्यूटी से घर लौटा था कांस्टेबल

भरतपुर न्यूज़

सिलिकोसिस पीड़ित युवक की मौत : उपचार के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

भरतपुर न्यूज़

भरतपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक को बचाने में पिकअप पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

भरतपुर न्यूज़

तेल मिल में धोखाधडी कर 1.7 करोड की सरसों का गबन करने का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार : आरोपी गिरोह के रूप में करते थे काम, पूर्व में दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़

पोखर में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत : पशुओं को पानी पिलाने ले गया था पोखर पर

भरतपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.