बागपत न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बागपत
🚨 Breaking News | बागपत

बागपत में 1 घंटे में दो एनकाउंटर, 25 हजारी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर ढेर : 25 हजारी अनुज उर्फ मन्नू और हिस्ट्रीशीटर फैजुददीन गोली लगने से घायल

बागपत | 11-Sep-2025 11:16 PM | 11 |
बागपत
25 हजारी अनुज उर्फ मन्नू और हिस्ट्रीशीटर फैजुददीन गोली लगने से घायल

बागपत, 11 सितंबर। जिले में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ एनकाउंटर की घटनाएं हुईं। महज एक घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर दो मुठभेड़ हुईं, जिनमें कुख्यात 25 हजारी बदमाश अनुज उर्फ मन्नू और हिस्ट्रीशीटर फैजुददीन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पहली मुठभेड़ कोतवाली बागपत क्षेत्र में हुई, जहां LLB छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी और 25 हजारी इनामी अनुज उर्फ मन्नू पुलिस से भिड़ गया। एनकाउंटर में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक तaमंचा और कारतूस बरामद किया। अनुज पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और हाल ही में उसने छात्र की हत्या की थी।

दूसरी मुठभेड़ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश फैजुददीन पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने उसे दबोचकर असलहा बरामद किया। फैजुददीन पर लूट, चोरी और रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों बदमाश लंबे समय से सक्रिय थे और लगातार वारदातों की साजिश रच रहे थे। उनकी गिरफ्तारी जिले में बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसपी बागपत ने बताया कि एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क को भी खंगाला जाएगा।

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। एनकाउंटर की खबर से इलाके में चर्चा का माहौल है।

अन्य खबरें

शामली: पुलिस मुठभेड़ में इंटर स्टेट चेन स्नैचर घायल : एक साथी फरार

बागपत न्यूज़

बागपत पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक सराहनीय पहल शुरू की : थाना/चौकी इंचार्ज बनाने के लिए बागपत SP ने कराई परीक्षा

बागपत न्यूज़

पुलिस और स्वाट टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.