बागपत न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बागपत
🚨 Breaking News | बागपत

शामली: पुलिस मुठभेड़ में इंटर स्टेट चेन स्नैचर घायल : एक साथी फरार

बागपत | 31-Oct-2025 12:37 AM | 11 |
बागपत
एक साथी फरार

शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। यह मुठभेड़ झिंझाना क्षेत्र के अजीजपुर के पास देर रात हुई, जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश सूरज नामक युवक के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश सूरज के खिलाफ आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चेन स्नैचिंग और चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह एक इंटर स्टेट चेन स्नैचिंग गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो विभिन्न राज्यों में महिलाओं से चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है, जिसका उपयोग लूटपाट की घटनाओं में किया जाता था। फरार हुए साथी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस मुठभेड़ के बाद झिंझाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी है, ताकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

अन्य खबरें

बागपत में 1 घंटे में दो एनकाउंटर, 25 हजारी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर ढेर : 25 हजारी अनुज उर्फ मन्नू और हिस्ट्रीशीटर फैजुददीन गोली लगने से घायल

बागपत न्यूज़

बागपत पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक सराहनीय पहल शुरू की : थाना/चौकी इंचार्ज बनाने के लिए बागपत SP ने कराई परीक्षा

बागपत न्यूज़

पुलिस और स्वाट टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.