औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

विषैले कीड़े के काटने से छात्र की मौत : इलाज छोड़ झाड़फूंक कराने से बिगड़ी हालत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

औरैया | 23-Sep-2025 11:16 AM | 261 |
औरैया
इलाज छोड़ झाड़फूंक कराने से बिगड़ी हालत, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

इलाज छोड़ झाड़फूंक कराने से बिगड़ी हालत, गांव में शोक की लहर

अछल्दा। खेत पर पिता संग घास काटने गए 10 वर्षीय छात्र की विषैले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराते रहे, जिससे हालत और बिगड़ गई। सोमवार सुबह उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम ढुहल्ला निवासी संतोष सिंह का पुत्र मयंक उर्फ रितिक पाल (10) रविवार सुबह पिता के साथ खेत पर गया था। घास काटते समय उसकी उंगली में किसी विषैले कीड़े ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने चिचौली अस्पताल और फिर सैफई पीजीआई रेफर किया। लेकिन परिजन सैफई न ले जाकर बच्चे को घर ले आए और झाड़फूंक कराते रहे।

सोमवार सुबह हालत गंभीर होने पर परिजन पुनः सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक छात्र गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का होनहार छात्र था। उसकी मौत की खबर सुनकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी ने दो मिनट का मौन रखकर लंच के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मां विनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में छोटा भाई कार्तिक और बहन सृष्टि भी हैं।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.