औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

अंतरराष्ट्रीय करनी सेना नारी शक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान : जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने किया शुभारंभ

औरैया | 17-Oct-2025 01:16 PM | 261 |
औरैया
जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने किया शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय करनी सेना नारी शक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान

जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने किया शुभारंभ

औरैया। समाज में महिलाओं को सशक्त और संगठित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय करनी सेना नारी शक्ति ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।

पूजा ठाकुर ने बताया कि करनी सेना सदैव समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य करती रही है। इसी क्रम में नारी शक्ति की भूमिका को और मजबूत करने के लिए यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज की हर महिला को संगठन से जुड़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ताकि एक सशक्त और संगठित महिला समाज का निर्माण किया जा सके।

जिला अध्यक्ष ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लें और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सदस्यता के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं।

अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की एकता और अनुशासन का संदेश दिया। पूजा ठाकुर ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम स्तर तक चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें।

संपर्क हेतु:8533058003

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.