औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

गोली काण्ड में लापता युवक का तीन दिन बाद मिला शव घायल का चल रहा उपचार l : मृतक के परिजनों ने पुलिस कप्तान को सुनाई आपबीती पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप l

औरैया | 27-Sep-2025 10:05 AM | 261 |
औरैया
मृतक के परिजनों ने पुलिस कप्तान को सुनाई आपबीती पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप l

गोली काण्ड में लापता युवक का तीन दिन बाद मिला शव घायल का चल रहा उपचार l

मृतक के परिजनों ने पुलिस कप्तान को सुनाई आपबीती पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप l

घटनास्थल से मात्र कुछ दूरी पर मिला एक खेत किनारे शव l

पुलिस नहीं ढूंढ पायी शव खेत पर गये किसान ने शव देख दी सूचना l

अछल्दा बुधवार शाम को बाईक से जा रहे युवकों पर गोली चलने के बाद एक घायल युवक ने किसी तरह घर पहुंचकर बचाई अपनी जान जिसका उपचार चल रहा है लेकिन बाईक चला रहे युवक का पता नहीं चल सका था लेकिन घटना वाली जगह से कुछ दूरी पर घटना के तीसरे दिन सुबह किसान अपने खेत पर गया तो युवक का शव देख उसने अन्य ग्रामीणों को सूचना देकर पुलिस को जानकारी दी तब भारी पुलिस बल के साथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया जानकारी होते ही पुलिस कप्तान ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के गांव उसके परिजनों से मिले मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुये लापरवाही का आरोप लगाते हुये न्याय दिलाने की मांग की है 

थाना क्षेत्र के घसारा बम्बा किनारे पुलिया के पास एक खेत मे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे किसान अखलेश तिवारी अपने खेत पर गये तो खेत किनारे एक युवक का शव देख उन्होंने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी घटना की सूचना थानाप्रभारी पंकज मिश्रा व चौकी प्रभारी हेमन्त कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को खेत से बाहर निकलवाया उसके बाद युवक के जेब से तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो मोबाइल निकले मृतक पहचान शिवा भदौरिया पुत्र परशुराम भदौरिया उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम आशा के रूप में हुयी विदित हो कि बुधवार रात्रि करीब 9 बजे शिवा बाइक से अपने साथी विपिन कुमार निवासी हरनारायनपुर के साथ बाईक चलाकर जा रहा था तभी घसारा पुलिया के पास पहले से बैठे लोगों ने बाईक पर डंडा मारकर बाइक रोक दी तथा बाईक सवारों पर फायरिंग कर दी जिसमें शिवा के सीना में गोली लगी तथा पीछे बैठे साथी को गोली लगने से वह घायल हो गया था जिसका उपचार चल रहा है लेकिन गोलीकांड के तीसरे दिन युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिलते ही पुलिस की लापरवाही सामने आ गयी घटना की सूचना मिलते पुलिस कप्तान अभिषेक भारती ने शव मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के गांव आशा पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया पुलिस कप्तान ने मृतक के पिता परशुराम से मुलाकात करते हुये उनसे पूरी घटना का शीघ्र खुलासा का आश्वासन दिया है मृतक के पिता ने भी थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने लापरवाही की है मेरा पुत्र गोलीकांड में मारा गया जिसका शव पुलिस नहीं ढूंढ सकी उन्होंने कप्तान ने न्याय दिलाने की मांग की है मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ पी पुनीत मिश्र,थाना प्रभारी पंकज मिश्रा फफूंद थाना प्रभारी जेपी पाल ऐरवा थाना प्रभारी जीतमल महिला थाना पूजा सिंह राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने गांव पहुंच कर म्रतक कस पिता को ढांढस बंधाया।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.