औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

बिधूना में OYO होटल पर पुलिस का छापा, नाबालिग लड़की-युवक बरामद : बिधूना में OYO होटल पर पुलिस का छापा, नाबालिग लड़की-युवक बरामद

औरैया | 17-Sep-2025 11:40 AM | 261 |
औरैया
बिधूना में OYO होटल पर पुलिस का छापा, नाबालिग लड़की-युवक बरामद

बिधूना में OYO होटल पर पुलिस का छापा, नाबालिग लड़की-युवक बरामद

बिधूना (औरैया): कस्बे के बेला रोड स्थित एक ओयो होटल पर मंगलवार सुबह पुलिस ने छापा मारकर सनसनीखेज खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और एक युवक को कमरे से बरामद किया। वहीं होटल संचालक और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई स्थानीय निवासी सूर्यप्रताप की शिकायत पर की गई। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बे में कई अवैध ओयो होटल संचालित हो रहे हैं, जहां अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि इन होटलों में देह व्यापार तक फल-फूल रहा है और स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक होटल पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक कमरे से युवक और नाबालिग लड़की को पकड़ा गया। दोनों को पुलिस सुरक्षा में ले जाकर परिजनों को सूचना दी गई। होटल मालिक और उसके एक सहयोगी को भी मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। नाबालिग लड़की से पूछताछ के लिए महिला पुलिसकर्मी लगाई गई हैं। साथ ही होटल रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य कागजात खंगाले जा रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो होटल संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

बिधूना कस्बे में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार अवैध होटलों पर छापेमारी हो चुकी है। बावजूद इसके होटल संचालकों पर लगाम नहीं लग पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में अवैध तरीके से चल रहे होटलों के कारण युवाओं में गलत गतिविधियां बढ़ रही हैं और यह समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे सभी अवैध होटलों को बंद कर कठोर कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.