औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया | 09-Mar-2026 08:53 PM | 311 |
औरैया
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

**औरैया।**

जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ हुई कथित पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 04 मार्च 2026, बुधवार को दिबियापुर स्थित NEWS NATION 81 कार्यालय के बाहर चैनल के कर्मचारी होली का पर्व मना रहे थे। उसी समय आसपास के 8 से 9 वर्ष के कुछ बच्चे भी वहां होली खेल रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद तैय्यब अली पुत्र आबिद अली निवासी लोहियानगर (थाना के पीछे), दिबियापुर की सीढ़ियों पर रंग चला गया, जिसको लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट भी की।

मौके पर मौजूद चैनल कर्मचारियों ने बच्चों को बचाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो संबंधित व्यक्ति ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही एक आवेदन तैयार कराया गया और उसी के आधार पर NEWS NATION 81 के सीईओ शैलेन्द्र कुमार राजपूत तथा उनके भाई राघवेंद्र सिंह (नेशनल हेड) के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही यदि जांच में किसी भी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

अन्य खबरें

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़

अछल्दा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, पावन प्रज्ञापुराण कथा ने जगाई आध्यात्मिक चेतना : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मेला ग्राउंड अछल्दा में चल रहा है राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.