औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

अछल्दा थाने पर नीलाम हुईं 12 लावारिस दोपहिया वाहन : अछल्दा थाना, वाहन नीलामी, पुलिस अधीक्षक औरैया, नायाब तहसीलदार हरीकिशोर, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, लावारिस वाहन, दोपहिया नीलामी, बोली प्रक्रिया

औरैया | 14-Oct-2025 11:32 AM | 261 |
औरैया
अछल्दा थाना, वाहन नीलामी, पुलिस अधीक्षक औरैया, नायाब तहसीलदार हरीकिशोर, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, लावारिस वाहन, दोपहिया नीलामी, बोली प्रक्रिया

अछल्दा थाने पर नीलाम हुईं 12 लावारिस दोपहिया वाहन

 

अछल्दा थाना, वाहन नीलामी, पुलिस अधीक्षक औरैया, नायाब तहसीलदार हरीकिशोर, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, लावारिस वाहन, दोपहिया नीलामी, बोली प्रक्रिया

 

औरैया जनपद के अछल्दा थाना परिसर में सोमवार को लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई नायाब तहसीलदार हरीकिशोर और थाना प्रभारी पंकज मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुई। थाने पर लंबे समय से खड़ी ऐसी 12 मोटरसाइकिलों को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जो या तो मुकदमों से संबंधित थीं या काफी समय से बिना दावेदार के थाने में खड़ी थीं।

डीएम के निर्देश पर एसडीए द्वारा नीलामी अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने नियमानुसार थाने पर उपस्थित होकर नीलामी की प्रक्रिया को पूरा कराया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान सभी प्रतिभागियों से पहले सिक्योरिटी राशि जमा कराई गई और उसके बाद बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कड़ी निगरानी में हुई इस नीलामी में कई लोगों ने बोली लगाई, जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी रानू रहे। रानू द्वारा कुल 12 मोटरसाइकिलों की उच्चतम बोली लगाई गई। सभी वाहनों की कुल बोली राशि ₹52 रुपये निर्धारित हुई।

थाना परिसर में हुई इस नीलामी के दौरान पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही। नायाब तहसीलदार ने बताया कि यह प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। वहीं थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने कहा कि थाने में बरसों से खड़ी लावारिस वाहनों की नीलामी से परिसर में जगह खाली होगी और पुराने मुकदमों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज होगी।

नीलामी के दौरान कोई अव्यवस्था या विवाद न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। सभी वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित दस्तावेज तैयार कर प्रक्रिया को पूरा किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी थानों में पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी इसी प्रकार नियमित रूप से कराई जाएगी ताकि सरकारी संपत्ति का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.