औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

पथ संचलन में दिखा अनुशासन, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष, पथ संचलन, अछल्दा, पुष्पवर्षा, बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ वेशभूषा, सीओ सिटी, पुलिस बल, देशभक्ति

औरैया | 15-Oct-2025 08:50 PM | 261 |
औरैया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष, पथ संचलन, अछल्दा, पुष्पवर्षा, बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ वेशभूषा, सीओ सिटी, पुलिस बल, देशभक्ति

पथ संचलन में दिखा अनुशासन, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष, पथ संचलन, अछल्दा, पुष्पवर्षा, बुलडोजर, योगी आदित्यनाथ वेशभूषा, सीओ सिटी, पुलिस बल, देशभक्ति

अछल्दा (औरैया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को कस्बा अछल्दा में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने जब अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए नगर भ्रमण किया, तो पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। कस्बे के प्रमुख मार्गों — स्टेशन बाजार, हरीगंज, ब्लॉक चौराहा, सराय बाजार, नहर बाजार से होते हुए संचलन बालाजी मंदिर तक पहुँचा, जहां नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

संचलन के दौरान हर गलियों और बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने संघ के अनुशासन और एकता का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्वागत की बारी आने पर कस्बे की कई दुकानों और घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। विभाग सह-संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार, सह प्रांत कार्यवाहक प्रदीप भदौरिया, जिला प्रचारक अनूप व श्यामू शुक्ला, योगेश मिश्रा, श्याम मनोहर वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब एक बुलडोजर पर सवार गेरुआ वस्त्र धारी युवक ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की। बुलडोजर को विशेष रूप से सजाया गया था और उस पर पुष्पमालाएं रखी गई थीं। युवक को देखकर कई लोग उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वेश धारण किए होने का अनुमान लगा रहे थे। इस दृश्य को देखकर लोगों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई, कई लोगों ने मोबाइल से इस पल को कैद किया।

पूरे संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। सीओ सिटी अशोक कुमार, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा व पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था को संभालते हुए पूरे मार्ग पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पहले से ही ट्रैफिक रूट डायवर्जन कर दिया गया था।

यह पथ संचलन केवल अनुशासन और संगठन का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में एकता, देशप्रेम और सेवा भाव का संदेश भी दिया।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.