औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

अछल्दा में अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार : औरैया न्यूज, अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे, विस्फोटक सामग्री, गिरफ्तार

औरैया | 14-Oct-2025 11:17 AM | 261 |
औरैया
औरैया न्यूज, अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे, विस्फोटक सामग्री, गिरफ्तार

अछल्दा में अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 औरैया न्यूज, अछल्दा पुलिस, अवैध पटाखे, विस्फोटक सामग्री, गिरफ्तार

 

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना अनुमति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से प्लास्टिक की तीन बोरियों में भरे करीब 40 किलो पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने जा रहा है। इस पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तुरुकपुर ओवरब्रिज के नीचे अछल्दा-भर्थना मार्ग पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस ने घसारा गांव निवासी मनु उर्फ नारायण दीक्षित को तीन प्लास्टिक बोरियों के साथ पकड़ लिया। जब पुलिस ने बोरियों की तलाशी ली तो उनमें भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह पटाखे स्थानीय बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था। पुलिस ने मौके से बरामद सभी पटाखों को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना अछल्दा लाया गया जहां उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली और अन्य पर्वों के मद्देनज़र थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण एवं बिक्री करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेमंत कुमार सहित पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और जागरूकता बढ़ी है।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.