शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
औरैया न्यूज़

रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत अछल्दा हादसा, गौतला गांव, महिला की मौत, मालगाड़ी दुर्घटना, रेलवे ट्रैक हादसा, पुष्पा देवी, डीएफसी लाइन, औरैया समाचार, रेलवे दुर्घटना खबर

अछल्दा हादसा, गौतला गांव, महिला की मौत, मालगाड़ी दुर्घटना, रेलवे ट्रैक हादसा, पुष्पा देवी, डीएफसी लाइन, औरैया समाचार, रेलवे दुर्घटना खबर
auraiya-news-in-hindi

रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 

अछल्दा हादसा, गौतला गांव, महिला की मौत, मालगाड़ी दुर्घटना, रेलवे ट्रैक हादसा, पुष्पा देवी, डीएफसी लाइन, औरैया समाचार, रेलवे दुर्घटना खबर

 

अछल्दा थाना क्षेत्र के गौतला गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। गांव की 35 वर्षीय पुष्पा देवी खेत पर जाने के लिए धान की पल्ली सिर पर रखकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी भाऊपुर से खुर्जा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं और चार बेटियों के साथ परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब गांव की निवासी 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी पिंटू राठौर खेत पर जाते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसा सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ, जब पुष्पा देवी सिर पर धान की पल्ली लेकर नगला खगा गांव के सामने डीएफसी अप रेलवे लाइन पार कर रही थीं।

गवाहों के अनुसार, पुष्पा देवी का खेत रेलवे लाइन के पास ही है, जहां उस समय थ्रेसर से धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान भाऊपुर से खुर्जा की ओर जा रही मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार और थाना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर किनारे रखवाया और पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही पुष्पा देवी ने अपने पति पिंटू राठौर, जो लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं, से फोन पर बात की थी। कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक घटना हो गई। पुष्पा देवी के परिवार में चार बेटियाँ — रागिनी, मधु, अलका और दिव्या हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से इस क्षेत्र में रेलवे फाटक या चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। थाना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज