औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

अछल्दा (औरैया)। : रात में गायों की सुरक्षा के लिए युवाओं की अनोखी पहल

औरैया | 17-Oct-2025 10:17 PM | 261 |
औरैया
रात में गायों की सुरक्षा के लिए युवाओं की अनोखी पहल

रात में गायों की सुरक्षा के लिए युवाओं की अनोखी पहल

अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के कुछ जागरूक युवाओं ने मिलकर एक सराहनीय कदम उठाया है। रात के समय सड़कों पर घूमने वाली गायों और बछड़ों को सड़क हादसों से बचाने के उद्देश्य से युवाओं ने उनके गले में चमकने वाली रिफ्लेक्टर पट्टियाँ बांधने का अभियान शुरू किया है।

यह पहल ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन के तत्वावधान में की गई। इस कार्य में देवराज त्रिपाठी, विकास पाठक, अनिकेत यादव और ऋषभ यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई। युवाओं का कहना है कि अक्सर अंधेरे में सड़क किनारे या बीच में बैठी गायें वाहन चालकों की नजर में नहीं आ पातीं, जिससे हादसे हो जाते हैं।

इस समस्या का समाधान खोजते हुए युवाओं ने स्वयं के खर्च पर रिफ्लेक्टर पट्टियाँ खरीदीं और गाँव व कस्बे की सड़कों पर घूमकर गायों के गले में बांधीं। युवाओं ने बताया कि ये पट्टियाँ अंधेरे में दूर से ही चमक जाती हैं, जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव संभव होता है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज के अन्य युवा भी इस तरह की जनहितकारी सोच अपनाएं तो न केवल पशु संरक्षण होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही आसपास के अन्य गाँवों में भी चलाया जाएगा।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.