औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

नगर पंचायत में शिविर लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं आवास योजना की दी गई जानकारी : नगर पंचायत में शिविर लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं आवास योजना की दी गई जानकारी

औरैया | 20-Sep-2025 06:57 AM | 261 |
औरैया
नगर पंचायत में शिविर लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं आवास योजना की दी गई जानकारी

नगर पंचायत में शिविर लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं आवास योजना की दी गई जानकारी

अछल्दा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी औरैया के आदेश तथा सहायक आयुक्त खाद्य सेकंड औरैया के निर्देश पर नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण कुमार दुबे ने की, जबकि संचालन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी औरैया अनिल कुमार राय ने किया। शिविर का आयोजन डूडा द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेला के अंतर्गत किया गया।

शिविर में शामिल स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण व रखरखाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखा जाए, खाद्य तेल का तीन बार से अधिक उपयोग न किया जाए और अखबार या रंगीन कागजों का प्रयोग परोसने में बिल्कुल न किया जाए। साथ ही खाद्य रंग का प्रयोग मानक सीमा के अंतर्गत ही करने की बात कही गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम एवं विनियम 2011 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए हर फूड वेंडर की जिम्मेदारी है कि वह तय मानकों का पालन करे।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वीरन सिंह, विजय कुमार श्रीवास, नगर पंचायत अछल्दा व डूडा के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्ट्रीट फूड वेंडर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.