शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
आगरा न्यूज़

सिकंदरा क्षेत्र में छात्रा ने की खुदकुशी पड़ोसी की दहशत से घुट-घुट कर जी रही थी वो...इसलिए दे दी जान

पड़ोसी की दहशत से घुट-घुट कर जी रही थी वो...इसलिए दे दी जान
agra-news

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान होकर जान दी थी। वह उस पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डाल रहा था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।

इस पर पुलिस दौड़ी और उसने परिजन को समझाया।

सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार को 11वीं की छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। घटना के बाद से परिजन आक्रोशित हैं। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि छात्रा बड़ी बहन के घर में रह रही थी। पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र यादव स्कूल आते-जाते परेशान करता था। बड़ी बहन के घर न होने पर घर आकर छेड़खानी करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था।

बुधवार सुबह 7:30 बजे छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। पीछे से पड़ोसी भी कार लेकर पहुंच गया। सिकंदरा चौराहे पर छात्रा को डराकर कार में बैठा लिया। आरोपी ने एक बंद पड़े मकान में जाने के लिए दबाव बनाया। 

छात्रा के विरोध करने पर 30 मिनट बाद स्कूल के बाहर छोड़ गया।

पूरी घटना स्कूल की एक शिक्षिका ने देख ली। उन्होंने जीजा को फोन कर बताया। 11 बजे बड़ी बहन छोटी को स्कूल से घर लेकर आ गई। घर आकर बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। दोपहर में 12 बजे बहन अपने बच्चों को स्कूल लेने गई। पीछे से छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द किया। परिजन ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए हंगामा कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह भाग गया है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*