शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
आगरा न्यूज़

थाना जीआरपी आगरा कैंट टीम ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 16 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद

16 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद
agra-news

आगरा।
थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 16 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे की देखरेख में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन आगरा कैंट पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सैंकी पुत्र किशन सिंह (30 वर्ष) और विवेक सिंह पुत्र किशन सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गली नंबर 2, करावल नगर, सीलमपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध संख्या 215/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल वीर प्रताप, और कांस्टेबल उदय प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज