शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
आगरा न्यूज़

रेलवे ट्रैक पार करने वालों पर आगरा रेल मंडल सख्त कार्रवाई के मूड में अप्रैल से जून 2025 तक 529 लोगों पर हुई कार्रवाई, ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया

अप्रैल से जून 2025 तक 529 लोगों पर हुई कार्रवाई, ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया
indian-railway

आगरा।
आगरा रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए अप्रैल 2025 से जून 2025 तक 529 लोगों को पकड़ा गया और इनसे कुल ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन के अनुसार, ये सभी व्यक्ति बिना अनुमति के रेल पटरियों के आसपास घूमते या उन्हें पार करते पाए गए थे। मथुरा जंक्शन में 100, आगरा कैंट पर 163, आगरा फोर्ट पर 44 और धौलपुर में 104 मामलों में लोगों को ट्रैक पार करते हुए पकड़ा गया। शेष मामले अन्य स्टेशनों पर सामने आए। कुछ लोगों को तो ट्रैक पर वीडियो रील्स बनाते समय भी पकड़ा गया, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। रेलवे अनाउंसमेंट, पोस्टर और जन संवाद के माध्यम से लोगों को चेताया जाता है कि वे रेलवे ट्रैक को पार न करें।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाने के साथ-साथ दंडित भी किया जा रहा है। ट्रैक पार करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह व्यक्ति की जान के लिए भी अत्यंत खतरनाक हो सकता है।

आगरा रेल मंडल का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। रेल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार न करें।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज