शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
आगरा न्यूज़

खाली जमीन को भू-माफिया से बचाने के लिए लगाए स्वामित्व के बोर्ड नगर निगम ने लगाए बोर्ड-ये जमीन हमारी है

नगर निगम ने लगाए बोर्ड-ये जमीन हमारी है

आगरा नगर निगम की खाली जमीनों पर भू-माफियाओं की नजर है। इन्हें बचाने के लिए नगर निगम ने ऐसी खाली जमीनों पर अपने स्वामित्व वाले बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को बाबरपुर स्थित खाली जमीन पर नगर निगम ने अपने स्वामित्व लिखा बोर्ड लगाया।

2 से 3 हजार वर्ग गज के कई प्लॉट हैं बाबरपुर में ही नगर निगम की 2 से 3 हजार वर्ग गज के कई प्लॉट रिक्त पड़े हुए हैं। रिक्त पड़ी भूमि पर भू-माफिया की नजर है। इन जमीनों पर अवैध रुप से कब्जे के प्रयास भी किये गये हैं लेकिन निगम प्रशासन की सतर्कता के कारण भू-माफिया अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाये।

कई बार यहां पर किये गये अवैध निर्माणों को नगर निगम प्रवर्तन दल के द्वारा ध्वस्त भी कराया। शहर के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को पूरा करने के लिए नगर निगम अपनी रिक्त पड़ी भूमि को संरक्षित कर रहा है।

अन्य संपत्तियों पर भी लगाए जाएंगे बोर्ड इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम शहरी सीमा में स्थित अपनी सभी जमीनों को संरक्षित करने के लिए कमर कस चुका है। बाबरपुर के साथ ही नगर के जिन स्थानों पर भी नगर निगम की संपत्तियां हैं, उन पर नगर निगम अपने बोर्ड लगवाएगा। खाली जमीनों पर अवैध कब्जे न हों इसके लिए राजस्व विभाग की टीमें लगाकर नजर रख रही हैं।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज