शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
आगरा न्यूज़

असामाजिक तत्वों द्वारा गर्भवती गाय को जिंदा जलाने का मामला घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के विकास नगर सिरौली मोड़ पर एक गर्भवती गाय को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा और प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय एक खूंटे से बंधी हुई थी, जब अज्ञात लोगों ने उस पर तेज ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक गाय बुरी तरह झुलस चुकी थी।

हंगामे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी, जिससे गाय झुलस गई। हालांकि, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों और संगठनों ने जताया आक्रोश

गाय को जलाने की घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने जांच के दिए आदेश

@agrapolice ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। अगर कोई शरारती तत्व दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*