आगरा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / आगरा
🚨 Breaking News | आगरा

रेलवे ट्रैक पार करने वालों पर आगरा रेल मंडल सख्त कार्रवाई के मूड में : अप्रैल से जून 2025 तक 529 लोगों पर हुई कार्रवाई, ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया

आगरा | 31-Jul-2025 06:23 AM | 60 |
आगरा
अप्रैल से जून 2025 तक 529 लोगों पर हुई कार्रवाई, ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया

आगरा।
आगरा रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए अप्रैल 2025 से जून 2025 तक 529 लोगों को पकड़ा गया और इनसे कुल ₹54,770 का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन के अनुसार, ये सभी व्यक्ति बिना अनुमति के रेल पटरियों के आसपास घूमते या उन्हें पार करते पाए गए थे। मथुरा जंक्शन में 100, आगरा कैंट पर 163, आगरा फोर्ट पर 44 और धौलपुर में 104 मामलों में लोगों को ट्रैक पार करते हुए पकड़ा गया। शेष मामले अन्य स्टेशनों पर सामने आए। कुछ लोगों को तो ट्रैक पर वीडियो रील्स बनाते समय भी पकड़ा गया, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। रेलवे अनाउंसमेंट, पोस्टर और जन संवाद के माध्यम से लोगों को चेताया जाता है कि वे रेलवे ट्रैक को पार न करें।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाने के साथ-साथ दंडित भी किया जा रहा है। ट्रैक पार करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह व्यक्ति की जान के लिए भी अत्यंत खतरनाक हो सकता है।

आगरा रेल मंडल का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। रेल प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार न करें।

अन्य खबरें

आगरा न्यूज़ : अजीमाबाद एक्सप्रेस के पैंट्री मैनेजर नशे की हालत में गिरफ्तार, रेलवे एक्ट में मामला दर्ज

आगरा न्यूज़

आगरा कैंट पर महिला समेत तीन चोर गिरफ्तार : भीड़भाड़ में यात्रियों का सामान चुराते थे, जीआरपी ने पकड़ा

आगरा न्यूज़

आगरा कैंट स्टेशन : स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई, भीड़-भाड़, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर चर्चा

आगरा न्यूज़

आगरा कैंट स्टेशन पर स्कैनर खराब : सुरक्षा जांच के बिना यात्रियों की एंट्री, RPF मौन

आगरा न्यूज़

थाना जीआरपी आगरा कैंट टीम ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार : 16 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद

आगरा न्यूज़

आगरा समाचार : जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस की सतर्कता से दो मुकदमों का खुलासा, आरोपी दिनेश गुप्ता गिरफ्तार

आगरा न्यूज़

आगरा न्यूज़ : जनसुनवाई में 78 महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार, आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकार लगाई

आगरा न्यूज़

आगरा मंडल रेलवे समाचार : दो साल में बदला आगरा रेलवे मंडल का नया चेहरा

आगरा न्यूज़

कमिश्नरेट आगरा न्यूज़ : त्योहारों के मद्देनज़र 17 अगस्त तक लागू रहेगी धारा-163

आगरा न्यूज़

ऊर्जा मंत्री की टिप्पणी से आहत वैश्य समाज का विरोध प्रदर्शन : राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

आगरा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.