शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ट्रेंडिंग न्यूज़

अलीगढ़: अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान युवती से छेड़छाड़ : पुलिस पर उठे सवाल

पुलिस पर उठे सवाल
Alighar Police

अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान राह चलती एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने के बजाय इंस्पेक्टर ने युवती को ही डांटना शुरू कर दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवती न्याय की गुहार लगा रही है, जबकि पुलिसकर्मी उसे ही फटकारते नजर आ रहे हैं। युवती ने बताया कि जब उसने छेड़छाड़ की शिकायत की, तो पुलिसकर्मी यह पूछने लगे कि वह शोभायात्रा के समय बाहर क्यों निकली थी।

पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपियों की पहचान भी बताई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसके उलट उसे ही दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले ने अलीगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब एक पीड़िता थाने जाकर शिकायत नहीं कर सकती और वहां भी उसे न्याय के बजाय अपमान झेलना पड़े, तो आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है और कहा है कि वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है।

Puneet Sharma
Puneet Sharma

2020 मे पत्रकारिता की शुरुआत की थी मेरठ ग़ज़िआबाद और नॉएडा मे। मेने पत्रकारिता में जंतर मंतर पर कई बड़े धरना प्रदर्शन कवर किए। इसक...

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण