सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही | 20-Apr-2026 01:04 PM | 317 |
सिरोही
बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

वोलकम चौराहा पर ब्रेकर बनाने की मांग,दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की अपील

रिपोर्ट:-अनीश मेमन PHM न्यूज,सिरोही

पिंडवाड़ा । शहर के वोलकम चौराहा पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ब्रेकर गति अवरोधक बनाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी, पिंडवाड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वोलकम चौराहा पर प्रतिदिन दुपहिया, चारपहिया एवं ट्रांसपोर्ट वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। चौराहे पर किसी प्रकार का गति अवरोधक नहीं होने और सड़क की स्थिति तिरछी होने के कारण दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

नागरिकों ने मांग की है कि वोलकम चौराहा से बस स्टैंड, वोलकम चौराहा से झाड़ोली तथा वोलकम चौराहा से जनापुर चौराहा की ओर जाने वाले मार्गों पर जल्द से जल्द ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.