सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : सिरोही पिण्डवाड़ा पंचायत में मतदाता सूची सत्यापन शुरू

सिरोही | 04-Nov-2025 10:40 AM | 317 |
सिरोही
सिरोही पिण्डवाड़ा पंचायत में मतदाता सूची सत्यापन शुरू

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की विस्तृत जानकारी दी

सिरोही 03 नवम्बर पंचायत समिति पिण्डवाडा में सोमवार को साधारण सभा में अति.जिला कलेक्टर डॉ.राजेश गोयल ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों,कर्मचारियों को दी व एसआईआर का महत्व बताया।

मास्टर ट्रेनर अशोक आढ़ा व सतीश सुथार ने बताया कि 2002 की मतदाता सूची को आधार मानकर इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरेंगे ताकि प्रत्येक मतदाता की पात्रता का सत्यापन कर उसे मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके।

इस अवसर पर आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, प्रधान नितिन बंसल, अति. पुलिस अधीक्षक किशोर कुमार, उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड,विकास अधिकारी शंकरलाल परिहार,अति. विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राणावत अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.