सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-Pindwara-Hindi : सिरोही: उपखंड अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण News : शिक्षण स्तर सुधारने के दिए निर्देश

सिरोही | 05-Nov-2025 11:22 AM | 317 |
सिरोही
शिक्षण स्तर सुधारने के दिए निर्देश

सिरोही, 04 नवम्बर — पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड ने मंगलवार को झाड़ोली ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षण स्तर का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया और स्वयं गणित विषय का अध्यापन भी कराया। जब उन्होंने बच्चों से गणित के कुछ सरल सवाल पूछे, तो अधिकांश विद्यार्थी सही उत्तर नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने संबंधित अध्यापकों को पढ़ाई का स्तर सुधारने के निर्देश दिए और छात्रों की बुनियादी समझ को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

एसडीओ जांगिड़ ने कहा कि शिक्षण केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि वे व्यवहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास भी विकसित करें। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर व्यक्तिगत ध्यान दें और कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन करें।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी सांसद खेल महोत्सव 2025 का उल्लेख करते हुए विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।

उपखंड अधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शिक्षण सामग्री और रिकॉर्ड की भी जांच की तथा विद्यालय स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.