सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Rajasthan : 22 दिसंबर को स्वरूपगंज बंद, रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

सिरोही | 19-Dec-2025 11:46 AM | 317 |
सिरोही
22 दिसंबर को स्वरूपगंज बंद, रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

रिपोर्ट :- अनीश मेमन PHM न्यूज

22 दिसंबर को सरूपगंज पूर्णतः बंद, रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

पिंडवाड़ा | सरूपगंज रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर 22 दिसंबर को सरूपगंज कस्बा पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सरूपगंज पहुंचकर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे। आंदोलन के तहत संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह ज्ञापन सरूपगंज क्षेत्रीय विकास सेवा समिति के नेतृत्व में दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरूपगंज रेलवे जंक्शन पूर्व में ही प्रस्तावित रहा है और इसके निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे आवागमन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और एकजुटता देखने को मिल रही है। आंदोलन के दौरान रेलवे जंक्शन के समर्थन में सहयोग देने वाले केंद्रीय मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरूपगंज रेलवे जंक्शन बनने से न केवल कस्बे बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचल का समग्र विकास संभव होगा। इसी उद्देश्य से सर्वसम्मति से बंद का आह्वान किया गया है, ताकि मांग को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.