सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही : भारजा के बाद अब रोहिड़ा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया।

सिरोही | 01-Nov-2025 09:19 AM | 317 |
सिरोही
भारजा के बाद अब रोहिड़ा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया।

सिरोही । पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। भारजा के बाद अब रोहिड़ा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पिण्डवाड़ा क्षेत्र के रोहिड़ा, वाटेरा, भीमाना और भारजा गांवों की करीब 800.9935 हेक्टेयर भूमि पर चूना पत्थर खनन परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना का ग्रामीणों द्वारा पिछले डेढ़ महीने से विरोध किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन शुरू होने से क्षेत्र में कृषि, जलस्रोत और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इसी कारण से उन्होंने शासन द्वारा आयोजित आज के सेवा शिविर में भाग नहीं लिया और शांतिपूर्ण तरीके से बहिष्कार दर्ज कराया।

गांव के प्रमुख लोगों ने बताया कि जब तक परियोजना को पूरी तरह से निरस्त नहीं किया जाता, तब तक किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो विरोध को और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.