Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत
नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत
सिरोही,03 अप्रैल । नवनियुक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रोहिताश्व सिंह तोमर के सिरोही आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला कलेक्टर पदभार ग्रहण करने हेतु सिरोही सीमा स्थित मोरस टोल प्लाजा पर पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह,तहसीलदार शंकरलाल,विकास अधिकारी नवलाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं टोल प्लाजा मैनेजर योगेश भाई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं रमेश रावल द्वारा साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
रिपोर्ट:अनीश मेमन PHM न्यूज़, स्वरूपगंज
अन्य खबरें
जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण
सिरोही न्यूज़उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी
सिरोही न्यूज़