सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही राजस्थान समाचार : नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवन का शुभारम्भ समारोह आयोजित

सिरोही | 28-Oct-2025 10:24 AM | 317 |
सिरोही
नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवन का शुभारम्भ समारोह आयोजित

नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के भवन का शुभारम्भ समारोह आयोजित

सिरोही 27 अक्टूबर । कालन्द्री में नवनिर्मित संघवी हीराचंद फूलचंदजी राजकीय महाविद्यालय के भवन का शुभारम्भ समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,तारा भंडारी,पूर्व विधायक संयम लोढा़,प्रधान हंसमुख कुमार, सरपंच महिपाल सिंह देवडा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों का माला व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एल.के.संघवी ने स्वागत भाषण दिया एवं सभी का उनकी उपस्थिति के लिए अभिनंदन किया।

 राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित अतिथियों ने भामाशाह परिवार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया,वहीं सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई। इस दौरान भामाशाह परिवार ने कॉलेज प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को संबंधित दस्तावेज सुपुर्द किए। जिस पर उपस्थित लोगो ने ताली बजाकर भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। समारोह का मंच संचालन सुरेश जुगनु ने किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.