सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही | 02-May-2026 07:54 PM | 317 |
सिरोही
683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान को मिली रफ्तार, राज्य स्तर पर तीसरा स्थान

सिरोही। जिले में चल रहे एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान के तहत सिरोही ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि यह सफलता चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में आज कुल 38 सेशन आयोजित किए गए, जिनमें 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 683 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

अभियान के दौरान विभिन्न ब्लॉकों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इसमें आबूरोड ब्लॉक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 209 बालिकाओं का टीकाकरण किया। वहीं पिंडवाड़ा ब्लॉक में 195 एवं रेवदर ब्लॉक में 145 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में एचपीवी वैक्सीनेशन का प्रदर्शन शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक बेहतर देखने को मिल रहा है, जो जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में अभी और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।

सीएमएचओ ने विशेष रूप से सिरोही एवं शिवगंज शहरी क्षेत्र के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने भी जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को इस अभियान के तहत नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लेकर जाएं और टीकाकरण करवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करें।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक इस जीवनरक्षक वैक्सीन का लाभ पहुंचाया जा सके।

एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। साथ ही यह अन्य एचपीवी जनित संक्रमणों के जोखिम को भी कम करती है। कम उम्र में लगाया गया यह टीका लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है और बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

रोहिताश्व सिंह तोमर बने सिरोही कलेक्टर : पदभार संभालते ही अधिकारियों को दिए निर्देश

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.