सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Sirohi Aburoad News : राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट डिसेमिनेशन वर्कशॉप एवं महिला किसान मेला

सिरोही | 16-Oct-2025 11:04 AM | 317 |
सिरोही
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट डिसेमिनेशन वर्कशॉप एवं महिला किसान मेला

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट डिसेमिनेशन वर्कशॉप एवं महिला किसान मेला

आबूरोड़ 15 अक्टूबर 2025 - राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर प्रदान, आबूरोड़ टीम द्वारा प्रोजेक्ट डिसेमिनेशन वर्कशॉप एवं महिला किसान मेला का आयोजन बजाज सीएसआर के सहयोग से किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों, परियोजना की उपलब्धियों तथा सीखे गए अनुभवों को साझा करना था।

कार्यक्रम में अबूपर्वत महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा अबूस्वरूप महिला पशुपालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महिला सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें पशुपालन विभाग, आबूरोड़ के नोडल अधिकारी, वरिष्ठ पशुचिकित्सक, पशु चिकित्सालय, मूंगथला, सहायक कृषि अधिकारी, बागवानी विभाग, आबूरोड़, तथा सीएसओ पार्टनर जनचेतना संस्थान के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महिला किसानों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उन्होंने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से खेती, पशुपालन और जल संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार अपनाकर अपनी आजीविका को सशक्त बनाया। दोनों महिला उत्पादक कंपनियों (एफपीओ) की बोर्ड सदस्यों ने भी अपनी यात्रा और अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सामूहिक उद्यमिता और महिला नेतृत्व ने गाँवों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा दिया है।

इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें परियोजना से जुड़ी प्रेरणादायक फील्ड कहानियाँ, हितधारकों के अनुभव और सीखें संकलित की गई हैं। यह पुस्तक दक्षिण राजस्थान के ग्रामीण समुदायों में महिलाओं के नेतृत्व में हो रहे परिवर्तन की एक सशक्त झलक प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम का समापन सभी साझेदार संस्थानों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ, जिन्होंने जल-सुरक्षित, समृद्ध एवं सशक्त ग्रामीण समुदाय के निर्माण में अपना योगदान दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.